राज्य आंदोलनकारियों ने एक सितम्बर खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में राज्य आंदोलनकारियों ने आज सोमवार एक सितंबर को खटीमा गोलीकांड के राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में खटीमा के राज्य आंदोलनकारी शहीदों को याद करते हुए उनको याद किया।
इस अवसर पर बोलते हुए राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने खटीमा के शाहिद राज्य आंदोलन कारियों को याद करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानी से राज्य का निर्माण हुआ था,उनके योगदान को राज्य की जनता कभी नहीं भुला सकती है। राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोली कांड में आठ लोग शहीद हो गए थे। उनका बलिदान राज्य की जनता हमेशा ऋणी रहेगी। दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी केदार पलड़िया, गोपाल भट्ट, दीपक रौतेला, चंद्र शेखर तिवारी, माधो सिंह देउपा, उमेश चंद्र बेलवाल,रजत पंत, संतोष गौड़, प्रेम सिंह परिहार आदि राज्य आंदोलनकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *