नैनीताल जिला पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 45 अपराधी दबोचे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे आपरेशन क्रेकडॉउन के तहत 45 वारंटियों को एक साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले की पुलिस ने एक ही रात में आपरेशन क्रेकडॉउन के तहत कार्रवाई की। गौरतलब है कि नैनीताल जिले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अपराधियों व वारंटियों तथा पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को जिला पुलिस ने इन दिनों आपरेशन क्रेकडॉउन चला रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *