कुमाउनी भाषा दिवस पर हुआ दुदबोली का विमोचन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाउनी भाषा दिवस पर आज सोमवार एक सितंबर को कुमाउनी त्रैमासिक पत्रिका दुदबोली के नवीनतम अंक का विमोचन किया गया। पर्वतीय सभा लखनपुर में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रिका संपादक मंडल के सदस्य नवेंदु मठपाल ने जानकारी दी कि दुदबोली
पत्रिका जो कुमाऊनी के वरिष्ठ साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल द्वारा निकाली जाती थी अब चारु तिवारी के संपादकत्व में दिल्ली से प्रकाशित हो रही है। इसका नवीनतम अंक कुमाउनी के वरिष्ठ कवि गोपाल दत्त भट्ट पर केंद्रित है।इस अंक में मोहनचंद्र जोशी,जगदीश जोशी, डा कृष्ण चंद्र मिश्रा द्वारा विस्तार से गोपाल भट्ट के साहित्य पर जानकारी दी गई है।अंक में देवकी मेहरा के साहित्य पर चर्चा होने के साथ साथ डा.हरिसुमन बिष्ट, डॉ.कुसुम नैथानी,महावीर रवल्टा की कुमाऊनी, गढ़वाली कहानियां भी प्रकाशित हैं। प्रो.गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि गोपाल दत्त भट्ट हिमालय के प्रतिनिधि कवि हैं। उनकी कविताओं में पहाड़ का सौंदर्य है तो संघर्ष भी महिलाओं के जीवन की कठिनता भी। निखिलेश उपाध्याय ने कहा कि गोपाल भट्ट की कविताओं का रचना संसार बहुत विस्तृत है। इस मौके पर भुवन पपने, बी एस डंगवाल, खीम सिंह रजवार, प्रकाश फुलोरिया, नवेंदु जोशी, देवेंद्र बिष्ट, निर्मल तिवारी, विक्रम मावड़ी, योगेश सती, इंद्र मनराल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *