दो महीने का वेतन न मिलने से गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध हल्द्वानी बसअड्डे पर विरोध जताया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले निगम कर्मचारियों ने एक सितंबर सोमवार को हल्द्वानी बस स्टेशन परिसर पर दो माह का वेतन न मिलने पर विरोध जताया। उन्होंने पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार पर रोडवेज कर्मचारियों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जाहिर किया। कर्मचारियों में दो माह का वेतन न मिलने से काफी आक्रोश है। क्षेत्रीय प्रबंध समिति के आदेश अनुसार यह कार्यक्रम प्रतिदिन सात अगस्त तक चलेगा। क्षेत्रीय प्रबंध समिति के अनुसार आठ अगस्त से सभी कर्मचारियों द्वारा मंडली प्रबंधक संचालन के कार्यालय के बाहर धरना एवं आक्रोश व्यक्त किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह नेगी, शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, शाखा मंत्री तारा देवी, आन सिंह जीना, श्याम सिंह शाही, उमेश जोशी, कौशल जोशी, राजीव भट्ट, दिनेश भंडारी, भास्कर चंद, कमल चंद तिवारी, पवन जोशी, सागर रौतेला, आनंदी शुक्ला, विवेक कुमार आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *