हल्द्वानी के इस स्कूल के प्रधानाध्यापक ने छात्र को जख्मी किया, मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के पास पहुंची

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के प्राथमिक विद्यालय कठघरिया में प्रधानाध्यापक आपा खो बैठे और दो छात्रों के सिर इतने जोर से टकरा दिए कि इनमें से एक छात्र बुरी तरह चोटिल हो गया। छात्र के पिता ने मामले की शिकायत उप‌ शिक्षाधिकारी से की है। पनियाली कठघरिया निवासी अमर सिंह मौर्य का आठ साल का पुत्र राहुल राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठघरिया में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप लगाया गया है कि बीते 18 अक्टूबर को स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाध्यापक प्रकाश चन्द्र तिवारी ने राहुल और उसके सहपाठी कृष्ण के सिर एक-दूसरे से टकरा दिए। इसमें राहुल को सिर में गहरी चोट लग गयी। बताया गया कि दोनों छात्र प्रार्थना सभा में बात कर रहे थे इसी से प्रधानाध्यापक नाराज हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *