हल्द्वानी में अवैध हथियारों समेत दो युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में मुखानी थाना पुलिस व एसओजी ने चेकिंग के दौरान बावनडांट नाला, बसानी रोड थाना मुखानी के पास कार की तलाशी ली तो उसमें सवार दो युवकों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं। इनमें तमंचा, बन्दूक और कारतूस शामिल हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना मुखानी में अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अवैध हथियार बेचने का काम करते हैं। ऊधमसिंहनगर एवं यूपी के कुछ क्षेत्रों से अवैध हथियारों को लाकर नैनीताल जनपद में बेचते हैं। अभियुक्तों का राजनैतिक पार्टी से भी कनेक्शन जुड़ा होना संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभियुक्त जिस कार का इस्तेमाल कर रहे थे उसे सीज कर दिया गया है। 

 
यह है पकड़े गए आरोपी और उनसे बरामद हथियार

1.अनिल सिंह निवासी- कुसुमखेड़ा हल्द्वानी 

बरामदगी- 01 अवैध देशी तमंचा 12 बोर, 02 जिंदा कारतूस 12 बोर

2. सर्वेश कुमार निवासी- गैस गोदाम रोड़ कुसुमखेड़ा मुखानी

बरामदगी- 01 अवैध देशी बन्दूक 12 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस 12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *