झील में गिरा ट्रक, चालक की मौत, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

भीमताल में देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर भीमताल झील में गिर गया। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब ट्रक हल्द्वानी से रेत भरकर लमगड़ा जा रहा था। भीमताल टीआरसी मोड़ के पास ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह अचानक झील की गहराई में गिर पड़ा। हादसा झील के किनारे होने की वजह से चालक को तुरंत झील से बाहर निकाला गया और भीमताल स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राहुल कुमार (28), पुत्र निवासी चौरलेख, धारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *