समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनभूूलपुरा के युवक ने बैंक के सामने ही अपने बदन पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर बेस अस्पताल गई, जहां उसका उपचार कराया गया। दुर्गा सिटी सेंटर स्थित प्राइवेट बैंक प्रबंधन के उत्पीड़न से परेशान टैक्सी चालक जफर बुधवार को बैंक के सामने पहुंचा और शरीर पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। समय से पुलिस पहुंच गयी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जफर ने बैंक पर तीन माह से बेवजह खाता फ्रीज करने और का आरोप लगाया। टैक्सी चालक जफर के अनुसार चार माह पहले ऑनलाइन निजी बैंक में खाता खुलवाया था। कुछ समय बाद ही बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया। जानकारी करने पर बैंक कर्मियों ने खाते का सत्यापन और केवाईसी न होने की बात कही। इसके बाद कई बार बैंक की तरफ से लोग सत्यापन करने के लिए उनके घर भी पहुंचे। इसके बावजूद खाता संचालित नहीं किया गया। खाता चालू न होने से उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है ठि बैंक कर्मियों ने खाता चालू करने और रुपये निकालने देने से इंकार कर दिया। इससे आक्रोशित जफर ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया।
