कुमाऊं के इस शहर में व्यापार मंडल की दो इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने हल्द्वानी महानगर और हल्द्वानी नगर युवा इकाई भंग कर दिया है। शीघ्र ही नई कार्यकारिणी गठित की जायेगी। यह जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा और महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण ने बताया कि हल्द्वानी महानगर और हल्द्वानी युवा इकाई दोनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस बीच प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों के संघर्ष के लिए संगठन की नई कार्य कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *