हल्द्वानी में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली वार्ड-60 में बीती शुक्रवार की देर रात अवैध संबंधों के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह खौफनाक वारदात अवैध संबंधों के शक को लेकर अंजाम दी गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की हर एंगल से जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान तरुण रावत के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है। मृतक राजपुरा, गली नंबर 3, हल्द्वानी का निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात के समय की है, जब आरोपी अनिल ने राजपुरा निवासी तरुण रावत पर अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, हत्या के आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों से साफ है कि हत्या व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है, और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *