पति-पत्नी बनकर हल्द्वानी के प्रेमी प्रेमिका पहुंचे नैनीताल के होटल, हो गया हंगामा तो खुल गई पोल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में पति पत्नी के नाम से ठहरे युवक युवती के बीच आधी रात को हुआ विवाद क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बन गया। पहले से शादीशुदा मगर एक दूसरे के पति-पत्नी बनकर होटल में ठहरने के बाद देर रात दोनों का विवाद सड़क और फिर कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के स्वजन को कोतवाली बुलाने के बाद जमकर फटकार लगाई।
बता दें कि बुधवार को हल्द्वानी निवासी एक युवक व महिला ने मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल का कमरा किराये पर लिया। दोनों होटल में एक दूसरे को पति-पत्नी बताते हुए ठहरे। देर रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक मारपीट पर उतारु हुआ तो महिला ने 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। मगर वहां पूछताछ में दोनों ने एक दूसरे को पति-पत्नी नहीं, बल्कि प्रेमी व प्रेमिका होने की बात कबूली। यह देख पुलिस ने दोनों को कड़ी फटकार लगाई और उनके स्वजन को कोतवाली बुला लिया। दोनों के स्वजन ने कोतवाली में एक-दूसरे को जमकर खरी खोटी सुनाई। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि सुबह महिला ने युवक पर कार्रवाई से इनकार कर दिया। हल्द्वानी निवासी चंदन कुमार के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement