सनसनी: कुमाऊं के इस शहर में मामूली बात पर पिता‌ ने अपनी पांच साल की बेटी की हत्या कर दी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में पिता ने अपनी पांच साल की बेटी कै मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी को पकड़ लिया है। काशीपुर की कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गांव खरमासा हनुमान कालोनी निवासी नन्हें अपनी दो बेटियों व‌ पत्नी के साथ रहता था। वह मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाता है ‌ बताया गया कि उसकी पांच साल की बेटी योगिता घर के बाहर खेल रही थी, इस बीच नन्हें ने उसे आवाज देकर बुलाना चाहता लेकिन योगिता ने पिता की आवाज नहीं सुनी। आरोप है कि इसी बीच नन्हें गुस्से में आ गया और उसने ईंट उठा कर बच्ची पर मार दी। इससे योगिता गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, परिजन उसे मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर सोमवार को परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में योगिता की मां ने नन्हें के खिलाफ तहरीर सौंपी है। बताया गया कि कुछ समय पहले नन्हें हादसे में घायल हुआ था और उसके सिर पर चोटें आई थी। तभी से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *