डायट भीमताल में प्रधानाध्यापकों को दिया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एफएलएन के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का छठा चरण डायट भीमताल में 18 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ। 20 अक्टूबर को इस प्रशिक्षण का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। जनपद के सात ब्लाकों के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और एमटी सहित 85 लोगों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में प्राचार्य ललित प्रसाद तिवारी द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों से मूलभूत भाषाई और संख्यात्मक ज्ञान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 तक कक्षा 3 तक के बच्चों हेतु निर्धारित दक्षताओ को प्राप्त करने हेतु विशेष प्रयास करने की बात कही। FLN कोऑर्डिनेटर रेखा तिवारी द्वारा बताया गया कि उक्त प्रशिक्षण में 11 माड्यूल पर प्रधानाध्यापकों से विस्तार से चर्चा की गई। ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर डॉ.सुमित पांडे द्वारा बताया गया की प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुस्तकालय के माध्यम से बच्चों, अध्यापकों एवं अभिभावकों में पढ़ने की आदत का विकास करना है। पुस्तकालय में पढ़ने की आदत के विकास के लिए अध्यापकों को सर्वप्रथम मुखर वाचन, सह पठन, जोड़ों में पठन और स्वतंत्र पठन आदि गतिविधियां करवाकर पुस्तकों के पढ़ने के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करनी चाहिए। प्रशिक्षण में वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश जोशी, ममता धामी, राजेंद्र पाण्डेय, आरती सुमन, भावना पंत, डॉ.विमल किशोर थपलियाल, कृष्णानंद जोशी, डॉ.पूरन सिंह बुगला, मनोज चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *