हल्द्वानी में यहां बिरयानी की दुकान में लगी आग से अफरातफरी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मंगलपड़ाव क्षेत्र में मंडी के पास ईदगाह रोड पर उत्तराखंड बिरयानी के नाम से दुकान है। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार की शाम बिरयानी बनाने के दौरान गैस लीकेज होने की वजह से आग भड़क गई। जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग फैली तो उसने बगल की डिस्पोजल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में आग बढ़ती देख सब्जी मंडी से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग बुझती तब तक एक  फल का ठेला आग में स्वाहा हो चुका था। गनीमत रही लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अन्यथा बड़ा हादसा होने की संभावना थी। आग से दुकानदार और ठेली कारोबारी को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी लेकिन गाड़ी आने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *