सैनिक स्कूल घोड़ाखाल भवाली में किशोर न्याय एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम पर जागरुकता शिविर का आयोजन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देश अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल भवाली नैनीताल में किशोर न्याय एवं लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम के विषय पर जागरुकता शिविर/ कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर में ,माननीय निदेशक, माननीय उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी भवाली हरीश गोयल मुख्य अतिथि रहे।‌ उन्होंने कि बालक देश का भविष्य हैं, बालकों को कानून की जानकारी होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के बालक जागरूक होंगे तभी हम उज्ज्वल भारत की कामना कर सकते हैं। बालकों का हित सर्वोपरि है, भारत के संविधान में बालकों के अधिकारों को संरक्षित किया गया है। एडिशनल डायरेक्टर उजाला तरुण  द्वारा पोक्सो एक्ट के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी,अधिनियम के अंतर्गत प्रावधानित अपराध एवं अन्य विषय पर जागरूक किया गया।‌ ज्वाइंट डायरेक्टर मोहम्मद यूसुफ द्वारा किशोर न्याय अधिनियम पर संपूर्ण जानकारी दी गई l विधि विवादित किशोर एवं चाइल्ड इन नीड ऑफ केयर एंड प्रोटेक्शन के विषय पर कार्यशाला में जागरूक किया गया। जागरूकता शिविर का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी द्वारा किया गया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा प्रदान की जा रही निशुल्क सेवाएं एवं बालकों के लिए उपलब्ध नालसा योजनाओं के विषय पर संपूर्ण जानकारी दी। हरेला महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। साथ ही ही पर्यावरण के महत्व तथा पौधारोपण एवं उसके संरक्षण के बारे में भी बताया गया। कार्यशाला में सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य कप्तान विजय डंगवाल, डा.शालिनी मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement