उत्तराखंड निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ‌ की रैली स्थगित, ड्यूटी पर बने रहेंगे रोडवेज कर्मचारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन देहरादून ने पांच सितंबर को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव कार्मिक व वित्त एवं सचिव उद्योग विभाग तथा समस्त प्रबंध निदेशकों के साथ राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की बैठक बुलाई है। मुख्य सचिव के द्वारा अपेक्षा की गई है कि वार्ता होने तक रैली कार्यक्रम को स्थगित रखें। ऐसे में शासन से वार्ता के उपरांत आंदोलन संबंधी अगली रणनीति तय की जाएगी। इसलिए कल 3 सितंबर को देहरादून में होने वाले रैली कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है। यह जानकारी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *