समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती लापता हो गई। बेल बसानी गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज गुमशुदगी में कहा है कि उसकी पुत्री बीती 15 जुलाई की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक युवती की तलाश की जा रही है।



