हल्द्वानी में इस फर्नीचर शोरूम में लगी आग, दमकल की टीम मौके पर पहुंची

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में मुखानी स्थित फर्नीचर शोरूम में आज गुरुवार की रात आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। खबर लिखे जाने तक रात साढ़े नौ बजे तक टीम मौके पर ही जुटी रही। बताया गया कि मुखानी स्थित बुधलाकोटी इंटरप्राइजेज नाम के प्रतिष्ठान में प्रथम तल पर फर्नीचर शोरूम है। इसी‌ शोरूम में आग लगी है। जब आग लगी तब दुकान बन थी। धुआं उठने पर इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी गई। इस दौरान शोरूम से सामान भी बाहर सड़क पर निकाला गया। इस बीच वहां खासी भीड़ लगी रही।

Advertisement

हल्द्वानी में इस फर्नीचर शोरूम में लगी आग, दमकल की टीम मौके पर पहुंची
फर्नीचर शोरूम से बाहर निकाला गया सामान।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement