काठगोदाम में यहां युवक का शव बरामद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

काठगोदाम रेलवे स्टेशन में युवक मृतक अवस्था में मिला। रेलवे अधिकारियों की सूचना पर एंबुलेंस 108 उसे बेस अस्पताल लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि करीब 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। आशंका जताई गई है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *