दवा व्यवसाई पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला ने आपबीती सुनाते हुए वीडियो जारी किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी निवासी विवाहिता ने बागेश्वर निवासी और दवा व्यवसाई अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला का बागेश्वर में भी घर है। उसके पुत्र का दिल्ली में उपचार चल रहा था। इसी सिलसिले में वह दिल्ली गयी थी, वापसी में लौटकर बागेश्वर पहुंची तो उसका घर ताले लगाकर बंद कर दिया गया था। उसका पुत्र पीछे के रास्ते थाने लगा तो उसके पति और अन्य ने बीमार पुत्र को पीट दिया। इस मामले में बागेश्वर कोतवाली में तहरीर सौंपी गई है। महिला का कहना है कि उसके पिता के दिए मकान पर पति कब्जा करना चाहता है, उसने जमीन का झूठा शपथपत्र भी पेश किया है। महिला ने आपबीती सुनाते हुए वीडियो भी जारी किया है।