पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कार्तिक और बिट्टू को गिरफ्तार किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.के दिशा-निर्देशन में, *श्री विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआँ* के पर्यवेक्षण तथा *श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ* के नेतृत्व में *उ0नि0 श्री अर्जुन गोस्वामी चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ के द्वारा मय पुलिस टीम* के *ऑपरेशन प्रहार* के तहत
दिनांक 15.09.2026 को लंबे समय से फरार चल रहे 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार वारंटियों का विवरण—*

*1.* कार्तिक तिवारी निवासी— राधाबगर, हल्दूचौड़, थाना लालकुआँ, जनपद नैनीताल।
संबंधित प्रकरण: फौजदारी वाद संख्या 4242/2024, धारा 138 NI Act।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय हल्द्वानी से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी था।

*2.* बिट्टू मौर्या निवासी— सकुलिया, हल्दूचौड़, थाना लालकुआँ, जनपद नैनीताल।
संबंधित प्रकरण: FIR No. 71/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम।

*पुलिस टीम—*

*1.* उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, थाना लालकुआँ
*2.* कांस्टेबल गुरमेज सिंह
*3.* कांस्टेबल कुबेर सिंह