हल्द्वानी में यहां रिटायर्ड बीडीओ से अंगूठी लूटने वाला 60 साल का शातिर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

SSP नैनीताल के निर्देश पर मुखानी पुलिस का शिकंजा।
*ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिक के साथ हुई झपटमारी का पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत होने 24 घण्टे के भीतर किया खुलासा, अन्तर्राज्यीय लुटेरे को अगुठी (कीमत लगभग 01 लाख) सहित किया गिरफ्तार।*

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*

*दिनांक 10-08-26 को वादी महेंद्र चंद* तिवारी पुत्र स्वर्गीय श्री कृष्ण तिवारी निवासी मकान नंबर 55 भूमिया बिहार I4 कुसुमखेड़ा मुखानी हल्द्वानी जिला नैनीताल ने थाना मुखानी आकर तहरीर दी गई कि दिनांक 08-08-26 को अज्ञात चोर द्वारा वादी के हाथ से 6-7 ग्राम सोने की अंगूठी छीनकर भाग जाने बाबत लाकर दाखिल की दाखिला तहरीर के आधार पर *थाना मुखानी पर Fir no- 124/26 धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः-*

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी* द्वारा *एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल* को घटना का शीघ्र खुलासे करने हेतु विशेष टीम गठित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।

*पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल,* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुखानी श्री सुशील जोशी* के नेतृत्व टीम का तत्कला गठन किया गया उप निरीक्षक अविनाश मौर्य व उनकी टीम द्वारा आस-पास के ब्ब्ज्ट कैमरों का अवलोकन किया गया तो 01 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी तलाश हेतु मुखबिर मामूर किए गए।

दिनांक *11-08-2026* को पुलिस टीम थाना क्षेत्र में संदिग्ध की तलाश करते हुये मुखबिर खास द्वारा सूचना पर *01 व्यक्ति को घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी के साथ थाना मुखानी क्षेत्र से मय झपटमारी की गयी अंगुठी* के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने *अपना नाम विनोद शर्मा निवासी मोहल्ला गोजानी, कोतवाली रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 60 वर्ष बताया गया। अभियुक्त विनोद शर्मा की जामातलाशी पर उसके पास से चोरी की गई 01 पीली धातु की हाथ की अंगूठी बरामद हुई। अभियोग में *धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी* की गई। अभियुक्त को उसके जुर्म की धारा से अवगत कराते हुए *दिनांक 11-08-2026 को मय चोरी के माल के साथ गिरफ्तार* किया गया है। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्व *उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में लूट, धोखाधड़ी झपटमारी, के कई अभियोग पंजीकृत* होना पाया गया हैं

*गिरफ्तारीः-* विनोद शर्मा पुत्र स्वर्गीय संपूर्णानंद शर्मा निवासी मोहल्ला गोजानी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 60 वर्ष।

*बरामद मालः-* 1. Fir no-. 124/26 से संबंधित 01 पीली धातु की हाथ की अंगूठी।

*अभियुक्त विनोद शर्मा का आपराधिक इतिहास-*
1.Fir no- 214/22 धारा 392/411 IPC चालानी थाना पंतनगर।
2.Fir no- 90/2016 धारा 170/171/420 IPC चालानी थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून।
3. Fir no- 28/21 धारा 406/420 IPC, चालानी थाना मुखानी, जनपद नैनीताल।
4. Fir no-193/26 धारा 304(2)/317(2) BND, चालानी थाना बाजपुर, उधम सिंह नगर।
5. Fir no- 745/17 धारा 406/420 IPC चालानी थाना स्योहारा, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

*इसके अतिरिक्त अभियुक्त का आपराधिक अन्य जनपदों एवं राज्यों से प्राप्त किया जा रहा है।*

*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक थाना मुखानी, श्री सुशील जोशी
2. उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
3. उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
4. कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा
5. कांस्टेबल रोहित कुमार
6. कांस्टेबल राजेश जोशी