दमुवाढूंगा के लोग जमीन के मालिकाना हक को डीएम से मिले

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

विगत दिवस वार्ड संख्या 35, 36, 37 एवं 38 में मालिकाना हक के विषय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग द्वारा सर्वे, पीलर स्थापना, ड्रोन एवं सैटेलाइट सर्वे सहित सीमांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब वन विभाग से संबंधित सीमांकन कार्य एवं भूमि का रिकॉर्ड तैयार किए जाने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से दमुवाढूंगा के जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया तथा वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं निर्देश प्रदान किए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान महेश जोशी, पूर्व पार्षद देवी दयाल उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 37 हृदयेश कुमार, पार्षद वार्ड 36 तनुजा जोशी, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 35 महेशानंद, मनोनीत पार्षद पनराम, मनोज भट्ट, पवन कुमार आदि शामिल रहे।