समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*SSP नैनीताल की सख्त कार्यवाही: कोसी कैफे होमस्टे सीज, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति।*
जनपद नैनीताल के थाना रामनगर क्षेत्रांतर्गत कोसी कैफे होमस्टे, कानिया से संबंधित प्रकरण में *दिनांक 18-04-2026* को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रामनगर में *एफआईआर संख्या 115/2026 एवं 116/2026 धारा 140(3) बीएनएस* पंजीकृत कर गुमशुदा नाबालिगों की तलाश प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दोनों नाबालिगों को होटल कोसी कैफे होमस्टे के कमरों से बरामद किया गया। प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों के *विरुद्ध धारा 137(2), 64(1), 65(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट* की बढ़ोतरी की गई तथा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमाण्ड लिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि होटल संचालक द्वारा संबंधित व्यक्तियों की एंट्री आगन्तुक रजिस्टर* में दर्ज नहीं की गई तथा न ही उनकी आईडी ली गई। निरीक्षण के दौरान *कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। विवेचना में पीड़िताओं, गवाहों एवं स्थानीय व्यक्तियों के बयानों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि *होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी* द्वारा नाबालिगों के आगमन की सूचना दर्ज नहीं की गई तथा आवश्यक पहचान पत्र भी नहीं लिए गए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उक्त होमस्टे का उपयोग अवैध गतिविधियों एवं गंभीर अपराधों* में किया जा रहा था। उक्त होमस्टे का पंजीकरण *जिला पर्यटन अधिकारी, नैनीताल द्वारा जारी किया गया था, जिसे वर्तमान में मो0 अदनान द्वारा संचालित किया जा रहा है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका के चलते, उक्त *होमस्टे को सीज करने एवं उसका लाइसेंस निरस्त किए जाने हेतु संबंधित प्राधिकारी को संस्तुति प्रेषित की गई है।



