रोडवेज कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने एक बार फिर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इस क्रम में गुरुवार को हल्द्वानी बस अड्डे पर महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने हुंकार भरते हुए आक्रोश जताया। महासंघ के प्रदेश महासचिव श्याम सिंह नेगी ने  कहा कि रोडवेज कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांग पत्र के माध्यम से अपनी व्यथा सुनाई लेकिन बदले में सिर्फ कोरे आश्वासन मिले। जब सरकार कर्मचारियों की जायज आवाज़ को अनसुना कर दे, तो आंदोलन करना हमारी मजबूरी नहीं, कर्मचारियों के शोषण को बचाने की विवशता बन जाती है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव प्रसाद ने कहा कि सरकारी निगमों में नियमित कर्मचारियों का अकाल पड़ चुका है इन जिम्मेदार निगमों को अस्थाई कर्मचारियों के भरोसे चलाना कहां तक जायज है इसलिए नियमितीकरण होने तक यह आर पार की लड़ाई जारी रहेगी। रोडवेज कर्मचारी के नियमितीकरण पर ठोस निर्णय का अभाव, वार्ता के बावजूद शासन के रुख में संवेदनशीलता की कमी है। महासंघ ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि शीघ्र ही सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो महासंघ के घटक, प्रदेश के 14 निगमों के साथ यह आंदोलन पूरे प्रदेश में उग्र रूप धारण करेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बलदेव प्रसाद, शंकर सिंह, जगदीश कांडपाल उमेश जोशी, मनोज मनराल आनंद जोशी जगमोहन कौशल जोशी मनोज जोशी केदार जोशी राजेंद्र नेगी सुरेंद्र रावत गिरीश थुयाल पीसी विष्ट राजेंद्र सिंह बिष्ट पंकज पंत भोपाल सिंह राजेंद्र कुमार कार्तिक नेगी राहुल रावत नवीन विष्ट प्रमोद जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *