हल्द्वानी रोडवेज बस के कंडक्टर को दिल्ली आनंद विहार में ऑटो चालकों ने पीटा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
 रोडवेज परिचालक से दिल्ली के आनंद विहार में ऑटो चालकों ने मारपीट कर दी। इस मामले में पटपड़गंज थाना में तहरीर सौंपी गई है। मामले से डिपो अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी डिपो की बस  यूके06पीए-3397 यात्रियों को लेकर दिल्ली गई थी। बीती 16 मई को सुबह चार बजे जब बस आनंद विहार पहुंची और बस से यात्री उतरने लगे तो तभी ऑटो चालक वहां पहुंच गये। आरोप है कि ऑटो चालक बस के यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। तभी परिचालक ने इसका विरोध किया तो ऑटो चालक गालीगलौज पर आमादा हो गये। ऑटो चालक रोडवेज चालक व परिचालक से उलझ गये। उस वक्त तो मामला शांत हो गया लेकिन कुछ ही देर बाद दर्जन भर ऑटो चालक लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और परिचालक से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही बस के शीशें को भी नुकसान पहुंचाया, इससे शीशें में दरार आ गई। मामले की सूचना तत्काल 112 पर फोन कर दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से भाग गये। बाद में घायल परिचालक का लाल बहादुर शास्त्री हास्पिटल खिचड़ीपुर दिल्ली में उपचार कराया गया।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement