महिला का शव लेकर रानीबाग वन चौकी पहुंचे ज्योलिकोट से ग्रामीण, एसडीएम मौके पर पहुंचे, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मृतका हेमा पांडे।

नैनीताल जिले के ज्योलिकोट में जंगल में घास लेने गई महिला को बुधवार को वन्यजीव ने मार डाला। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय हेमा पांडे  पर बाघ ने हमला किया था। ग्रामीणों के अनुसार हेमा रोज की तरह जंगल घास लेने गई थी। जंगल गई महिलाओं ने बताया कि महिला को बाघ ने मार दिया है। जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। घटना से गुस्साए ग्रामीण उग्र हो गए। देर रात वे शव लेकर रानीबाग स्थित वन चौकी पहुंचे। उन्होंने हंगामा काटा और डीएफओ के खिलाफ नारे बाजी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम प्रमोद कुमार भी मौके पर आए और लोगों को शांत कराया। उनके आश्वासन पर ग्रामीण माने। जिस क्षेत्र में महिला की मौत हुई, वह नैनीताल वन प्रभाग में आता है।

https://youtu.be/JnXrNDJfFCA?si=zMVkda8nFVwyb8-b

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *