एसएसपी से मिले पत्रकार, इस युवक के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*हल्द्वानी में पत्रकारों ने SSP नैनीताल से की भेंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने एवं यूट्यूब/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के सम्बन्ध में कार्यवाही की मांग*

*पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि है- एसएसपी नैनीताल*

आज दिनांक 22.04.2026 को सर्वेन्द्र बिष्ट जिलाध्यक्ष व भूपेंद्र रावत जिला महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड व हल्द्वानी क्षेत्र के समस्त पत्रकार बंधुओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल कार्यालय में उपस्थित होकर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की गई।

इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल जिला इकाई द्वारा एक प्रार्थना पत्र/ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में कमल कफलटिया नामक व्यक्ति, जो स्वयं को पत्रकार बताता है, के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया।

पत्रकारों ने अवगत कराया कि उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को पत्रकार बताकर अनुचित गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है तथा *कुछ दिन पूर्व एक प्रिंट मीडिया के पत्रकार के साथ बुद्ध पार्क में अभद्रता की गई* इस तरह पत्रकार बंधुओं एवं आम जनता के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की जाती है, जिससे सामाजिक वातावरण एवं पत्रकारिता की गरिमा प्रभावित हो रही है।

इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं यूट्यूब चैनल संचालकों द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की मांग की गई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा व्यक्तिगत लाभ एवं लोकप्रियता प्राप्त करने के उद्देश्य से पत्रकारों के विरुद्ध भ्रामक, अपमानजनक एवं असत्य सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे पत्रकारों की सामाजिक प्रतिष्ठा एवं मीडिया की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
पत्रकार यूनियन द्वारा निम्नलिखित मांगें रखी गईं—
▪️ ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स एवं यूट्यूब चैनलों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
▪️ भ्रामक एवं अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर आईटी एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाएं। पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अभद्रता करने अथवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भ्रामक व अपमानजनक सामग्री प्रसारित करना चिन्ता का विषय है ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी व्यक्तियों/अकाउंट्स की पहचान कर उनके विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि है, और इसे प्रभावित करने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here