रुद्रपुर में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर की दरियानगर कॉलोनी में आज बुधवार को लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का जमकर विरोध किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व लोगों के विरोध के बाद बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर पर लगाए गए दो प्रीपेड मीटर हटाने पड़े। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

https://youtu.be/ZmuJ0CrWRg4?si=J96KwtFNWUG_2oUS

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पहले इन मीटरों की शुरुआत बड़े उद्योगपतियों और व्यवसायियों से की जानी चाहिए, न कि आम जनता से। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल धरने पर बैठ गए और बिजली विभाग के कर्मचारियों का विरोध किया। इस दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल, राधेश शर्मा,ललित सिंह बिष्ट,पूर्व सभासद पुदीना साहनी, मुकंद भंडारी, मनोज कंडारी, पूर्व सभासद बबलू सागर, नंदलाल शर्मा, संजय हालदार, पूरन बिष्ट, शंकर सरकार, वीरेंद्र तिवारी, तीतर साहनी, प्रमिला साहनी, नेहा साहनी आदि लोग उपस्थित थे।‌

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *