देहरादून में समझौता वार्ता के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार खत्म किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देहरादून में रोडवेज प्रबंधन व परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुआ समझौता वार्ता में मांगों को लेकर सहमति बनी। इस पर रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार वापस ले लिया है। इधर आज बुधवार को मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।

सहमति आदेश।

इससे रोडवेज बसों के पहिए थमे रहे। हल्द्वानी काठगोदाम में 50 फीसदी बस संचालन प्रभावित रहा। कार्य बहिष्कार 48 घंटे का तय था लेकिन वार्ता के बाद वापस ले लिया। कार्य बहिष्कार में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शामिल नहीं था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *