कुमाऊं में 60 लाख की स्मैक समेत महिला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजुनाथ टीसी की ओर से जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* एवं *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी* के नेतृत्व में दिनांक *25.03.2026* को थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान *बेलबाबा के निकट एक महिला संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशी* किये जाने पर महिला के *कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद* हुई।

उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*👉 गिरफ्तार अभियुक्ता-*

*कनिका पत्नी विजय*
निवासी: शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर
उम्र: 40 वर्ष

अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

*बरामदगी*

203 ग्राम अवैध स्मैक
कीमत- लगभग 60,90,000 रुपये

*एसएसपी नैनीताल ने टीम के उत्साह वर्धन हेतु 2500/ रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया है।*

*गिरफ्तारी टीम*

* उ0नि0 मनोज कुमार TP नगर चौकी प्रभारी
* हे0कानि0 पुष्पा देवी
* कानि0 अनिल टम्टा
* कानि0 तारा सिंह
* हे0कानि0 कुन्दन कठायत (एसओजी)
* कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी)

*SSP NAINITAL का सख्त संदेश*

*स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*

👉 *साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *