समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ नैनीताल की ओर से इंजीनियर्स डे पर मंगलवार को तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले इंजीनियर्स ने भारत के महानतम इंजीनियर.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया व आरके दत्ता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस क्रम में नंदपुर गांव स्थित सेवालय संस्था में रह रहे दिव्यांग बच्चों के लिए राशन आदि सामग्री प्रदान कर नेक कार्य किया। लालडांठ रोड स्थित बैंकट हाल में 57 यूनिट रक्त भी एकत्र किया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सहभोज के साथ इंजीनियर्स महासंघ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यशस्वी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। समारोह में सुप्रसिद्ध लोक गायक राकेश जोशी, नीलम गंगोला और भैरव पलड़िया ने एक से बढ़कर एक कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति दी, इसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही, नैनीताल से आए नृत्य समूह ने पारंपरिक झोड़ा और चाचरी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के अंतिम चरण में विभिन्न सरकारी विभागों से आए उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियर्स को प्रतीक चिह्न (स्मृति चिह्न) प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के संस्थापक महासचिव ई. पीसी जोशी, जल निगम से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता ई. एससी. पंत, ई. पी.सी. पंत, ई. गुलाब राम, ई. हिम्मत रावत, ई. मदन राम, ई. कन्याल, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ई. वाईएस. रावत, ई. गणेश रौतेला, ई. सुभाष जोशी, ई. भास्कर काण्डपाल, ई. पंकज उपाध्याय, ई. अजेंद्र जोशी तथा ई. मथुरा दत्त सहित, शीतल साह, आनंद कुमार, ई. अमित मुनगाली, ई. हरीश जोशी, ई. सुमित बिष्ट, ई. नागेश पांडे, ई. कमल मटियाली, ई. संदीप भट्ट, ई. संजय कुमार समेत भारी संख्या में अभियंता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्कर आर्या और संचालन शंकर शम्भू पंत ने किया।




