नो जुलाई को बारिश का आरेंज अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मौसम विभाग ने जनपद में 09 जुलाई (गुरूवार) को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं ।*

भारत मौसम विभाग देहरादून ने 9 जुलाई को जनपद में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें कहा है कि भूस्खनल क्षेत्रों में मार्ग में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत गिरे पेड़ों एवं मलुवा को त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी एवं कार्मिको की चौबीसों घंटे तैनाती के निर्देश दिये। उन्होंने कहा अधिकारी मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे तथा मोबाइल फोन चौबीसों घंटे ऑन रखेेगें।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 05942-231178 /79/81 मोबाइल नम्बर 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर आवश्यक रूप से उपलब्ध रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here