समाचार शगुन उत्तराखंड
रुद्रपुर में अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए और उन्होंने चढ़ावा चोरी के खिलाफ उपवास शुरू कर दिया। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा अयोध्या का राम मंदिर और बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड की धार्मिक आस्था का प्रतीक है। ऐसे में इन धार्मिक स्थलों से चढ़ावा और सोना चोरी और हेरा फेरी दिखाता है कि इसमें भाजपा और आरएसएस की मिली भगत है जो हिंदुओं की आस्था पर खुलेआम डाका है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इन धार्मिक स्थलों से चोरी की गई है वह सनातन धर्म और राम भक्तों के साथ धोखा है तथा धार्मिक आस्थाओं पर चोट है। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए और किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा ऐसे धार्मिक स्थलों पर की गई चोरी यह दिखाती है कि भाजपा और आरएसएस धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं लेकिन अब जनता इन्हें भली भांति समझ गई है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। इस दौरान आनंद शर्मा, सियाराम कोली, ज्योति टम्टा, उमा सरकार, बेबी सिकदार, सुनील चुग, पार्षद शुभम दास, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश कोली, कुंवरपाल कोली, जमुना प्रसाद कोली, रामसेवक कोली, देव कोली ,सेवाराम, दयाराम, सोमपाल ,पार्षद राजू कोली, गब्बर कोली, शिवराज कोली, मुकेश कोली ,वेद प्रकाश, वरुण पाल, राम प्रकाश, तेजपाल कोली, हरीश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, विद्याराम कोली ,मूलचंद ,जमुना कोली ,चंद्रपाल मास्टर,सावित्री देवी, सेवाराम दिवाकर, मोहन कुमार पूर्व पार्षद, कमला देवी, लक्ष्मी कोली , भूरा कोली, महेंद्र, कमला देवी, राजेश कोली, रोशन कोली, केशव कोली, राजू गुप्ता, मुरारी कोली सतीश कोली, शर्मा ,गोपाल कोली, उमेश कोली, कमल सैनी, रामसेवक, राकेश कोली, हिम्मत राम कोली, क्रांति कोली, विद्या रानी, रामावतार शर्मा, चंद्रावती, सुनीता श्रीवास्तव, मुरारी कोली, इंद्र रौतेला, बिंदर कोली,ओम प्रकाश कोली, महेंद्र पाल कोली, भूपेंद्र सिंह, राजू कोली, मुकेश कोली राकेश कुमार, ललित कोली, नरेश कोली, भगवानदास, आकाश कोली अर्जुन कोली, भगवान दास कोली, सूरज कोली,बाबू विश्वकर्मा, सतीश कुमार ,कुंदन गुरु, चंद्र प्रकाश भगत जी, गंगाराम, रामनारायण, राम भजन, राहुल कोली, प्रहलाद, अंकुर दास ,लक्ष्मी देवी कोली , सावित्री देवी, समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।



