हल्द्वानी जल संस्थान की टीम ने जीती ट्राफी, अधिशासी अभियंता का शानदार प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

  कुमाऊं जल संस्थान की क्रिकेट प्रतियोगिता में हल्द्वानी डिविजन की टीम विजेता बनीं। हल्द्वानी के गौलापार स्थित क्रिकेट मैदान में शनिवार को खेले गए पहले मैच में जल संस्थान हल्द्वानी की टीम ने जल संस्थान खटीमा को पराजित किया। फाइनल मैच हल्द्वानी व जल संस्थान नैनीताल की टीम के बीच हुआ। 10 ओवर के इस मुकाबले में नैनीताल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन पर ऑलआउट हो गई। अधिशासी अभियंता रवि लोशाली ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी डिविजन की टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया। ईश्वर साह को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि धीरज मेहता को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, हेमंत भट्ट सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने गए। इस मौके पर एई प्रमोद पांडे, अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय, सतीश बिष्ट, आनंद बल्लभ जोशी, अजय कुमार, त्रिवेंद्र जोशी, उज्ज्वल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *