हल्द्वानी में अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी यहां से गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा मेहता स्थित देवपुर देउपा में आयोजित होने वाली रामलीला में बीती सात अक्तूबर की रात अधिवक्ता उमेश नैनवाल की जमीन के विवाद के चलते तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मुख्य आरोपी मृतक के चचेरे भाई दिनेश नैनवाल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मंगलवार को मुखानी थाना पुलिस ने रुद्रपुर से हत्याकांड के दूसरे आरोपी दीपक बुधानी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात के बाद फरार होने में इस्तेमाल की गई लग्जरी गाड़ी भी जब्त कर ली है। घटना के दिन अधिवक्ता की हत्या के आरोपी दिनेश के साथ उसका दोस्त दीपक भी साथ था। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में सप्ताह भर से दबिश दे रही थी। आज मंगलवार को पुलिस टीम ने उसे रुद्रपुर स्थित मेट्रोपॉलिस सिटी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिडकुल स्थित ट्रांसपोर्ट एंड क्लीयरेंस कस्टम की एक कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार को वह अपने कार्यालय से घर लौट रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया कि वारदात से पहले वह रुद्रपुर से हल्द्वानी में मुख्य आरोपी दिनेश के घर पहुंचा था। यहां दोनों ने शराब पी और इसके बाद रामलीला स्थल पर पहुंचे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों दीपक की लग्जरी गाड़ी से ही फरार हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

 

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement