हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रमोद खंडेलवाल (मन्नू,) के निधन पर शोक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल के अनुज व हल्द्वानी नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रमोद खंडेलवाल ( मन्नू ) के निधन पर व्यापारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय गुरुनानक नानक मार्केट मैं आज एक शोक सभा मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर विनम्र श्रद्धांजलि दी,
संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि प्रमोद खंडेलवाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं,पत्नी दो बेटी एक बेटा के साथ साथ नाती पोते को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।‌ शोक जताने वालों मे विकाश मल्होत्रा, घनश्याम बिष्ट ,एनबी गुणवंत, भुवन दर्मवाल, हिमांशु मेर, श्रीकांत खंडेलवाल,देवेंद्र तोलिया,त्रिलोक बनौली, बृज मोहन सिजवाली, दीपक रौतेला,अशोक मोंगिया,भगवती अग्रवाल, हरमोहन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट,रवि गुप्ता, अजय कृष्ण गोयल,डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट,नेत्र बल्लभ जोशी, हर्ष जलाल, मनोज खुलवे,मनोज शर्मा,आफताब हुसैन सहित कई व्यापारी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *