मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हल्द्वानी, विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार 15 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एचएन इंटर कालेज में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला समेत तमाम लोग मौजूद थे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सांय 7 बजे एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *