श्रीराम के राजतिलक के साथ रुद्रपुर में श्री शिव नाटक क्लब की रामलीला का समापन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रुद्रपुर में श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के अंतिम दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती विजय दशमी का पावन पर्व बड़ी धूमधाम के साथ इंद्रा कॉलोनी में मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख उद्योगपति राजेंद्र तुलस्यान ,विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, समाजसेवी संजय ठुकराल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

Advertisement

श्रीराम के राजतिलक के साथ रुद्रपुर में श्री शिव नाटक क्लब की रामलीला का समापन

मंच पर श्रीराम एवं रावण का युद्ध हुआ। विभीषण द्वारा रावण के मृत्यु का राज बताने के उपरांत प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके बाद रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन हुआ। अंत में प्रभु श्रीराम का राजतिलक हुआ। अशोक नारंग ने भव्य आरती की और सभी राम भक्तों को चने एवं हलवे का प्रसाद वितरित किया। महावीर सेवा दल के अध्यक्ष सुरेश राजदेव ने मेवे मिश्री का प्रसाद वितरित किया। अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने सभी राम भक्तों को इस उत्सव को सफल बनाने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर राजकुमार भुसरी, राकेश छाबडा, बबलू घई, नरेश घई, अवतार सिंह खुराना, बिट्टू अरोड़ा, भारत हुडिया, विजय परुथी, जगमोहन अरोड़ा, प्रवीण बत्रा आदि उपस्थित थे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement