दिल्ली मार्ग पर परिवहन निगम की बसें न चलाने का विरोध, कर्मचारियों ने इस दिन से कुमाऊं भर में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दिल्ली रोड पर मनमाने तरीके से BS-4 की बसों को बंद करने और परिवहन निगम को जानबूझकर घाटे की तरफ धकेलने का आरोप लगाते हुए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने बुधवार आठ जुलाई को मीटिंग की। उन्होंने कहा कि इससे अनुबंधित बस संचालकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांग पर गौर न किया गया तो वे 14 जुलाई से कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने काठगोदाम में आर एम संचालन को ज्ञापन भी सौंपा है। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल, क्षेत्रीय मंत्री उमेश चंद जोशी, प्रांतीय संगठन मंत्री शंकर सिंह, कमल किशोर तिवारी, राहुल रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *