नैनीताल जिले में इतने फीसदी मतदान हुआ

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पूर्ण हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि जिले में कुल 71.18 प्रतिशत  मतदान हुआ है। मतदान संपन्न होने के बाद जिले की 402 पोलिंग पार्टियों के वापिस आने का सिलसिला जारी रहा। सभी पोलिंग पार्टी सकुशल पहुंच चुकी है। इसके अलावा सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा मतपेटी और अन्य सामग्री रिसीव करने के बाद स्ट्रांग रूम को सील किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *