जगदीशशिला डोली रथयात्रा का सत्यनारायण मंदिर हल्द्वानी में पुष्पवर्षा से स्वागत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में पहुंची जगदीश शिला डोली रथ यात्रा का* *सत्यनारायण मंदिर हल्द्वानी में पहुंचने पर व्यापारियों और आमजन ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस दौरान सत्यनारायण मंदिर में भजन कीर्तन और जयघोषों से भक्तिमय हो उठा। मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि बिशन पर्वत से शुरू हुई यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण कर दशहरा पर्व पर संपन्न होगी मंत्री प्रसाद नैथानी ने इस यात्रा को सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया हे उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की। सत्यनारायण मंदिर से आज डोली मां नन्दी वेंकट हॉल लामाचौड़ पहुंची जहां पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता और विकास गुणवंत के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाबा श्री विश्वनाथ मां जगदीश शिला रथ यात्रा का स्वागत किया आज जगदीश शिला डोली यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य रूप से केदार पलड़िया विकास गुणवंत वीरेंद्र गुप्ता घनश्याम राठौर हुकुम सिंह कुंवर महेंद्र सिंह लवी चिलवाल मुनेश अग्रवाल राजू आनंद शेर सिंह लटवाल महेश पलड़िया कैलाश साह मयंक भट्ट किरन डालाकोटी पूर्व प्रमुख संध्या डालाकोटी विमला सांगुड़ी पार्षद भागीरथी बिष्ट सतीश नैनवाल सहित सैकड़ों में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *