10 महीने से लापता 13 वर्षीय बालक यहां सकुशल मिला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* द्वारा जनपद में गुमशुदा बच्चों व व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हल्द्वानी की टीम ने करीब 8 महीने से लापता एक 13 वर्षीय बालक को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

*मामले का विवरण:*
विगत वर्ष दिनांक 10.07.2025 को थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी, गौजाजाली निवासी हार्दिक कन्नौजिया (उम्र 13 वर्ष) पुत्र रमन कन्नौजिया संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बालक का कुछ पता नहीं चला, तो उसकी बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए थे।

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के क्रम में, *श्री अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी (CO) हल्द्वानी / नोडल अधिकारी (मिसिंग पर्सन सेल)* के कुशल पर्यवेक्षण में AHTU हल्द्वानी की टीम ने लगातार तकनीकी और धरातलीय साक्ष्यों के आधार पर बालक की खोजबीन जारी रखी।
कड़े प्रयासों और सटीक सुरागों के आधार पर, आज दिनांक 18.05.2026 को AHTU हल्द्वानी की टीम ने लापता हार्दिक कन्नौजिया को कस्बा भद्रक, जिला बरेली (उ०प्र०) से सकुशल बरामद कर लिया।

*परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान:*
क़ानूनी कार्रवाई और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बरामद बालक को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। 8 महीने बाद अपने बेटे को सही-सलामत वापस पाकर मां पूनम कन्नौजिया भावुक हो उठीं। उन्होंने नैनीताल पुलिस और AHTU टीम की त्वरित कार्रवाई व अथक प्रयासों के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

*बरामदगी टीम:*

▫️हे0का0 प्रहलाद रावत
▫️का0 महेश सयाना
▫️का0 गोविन्द मेहरा
▫️म0का0 रेनू अधिकारी

एसएसपी नैनीताल का संदेश:
“जनपद के सभी थाना प्रभारियों और एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि गुमशुदाओं की तलाश को प्राथमिकता पर लेते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की जाए। पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *