हल्द्वानी में किशोरी से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने नाबालिग को आम के बगीचे में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए। इधर नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी फरार है।‌ पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बगीचे में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। दोनों युवक नाबालिग को बगीचे में छोड़कर फरार हो गए। उधर किसी तरह नाबालिग घर पहुंची। इसके बाद उसने परिजनों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *