नैनीताल जिले में यहां बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यह है मामला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में चोरगलिया थानाक्षेत्र के गौलापार में घर घुस कर दुष्कर्म की कोशिश करने और पीड़िता के पति को जान देने के लिए मजबूर करने वाले उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की दौलतपुर शाखा में तैनात बताया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका बैंक में खाता है। जिस वजह से उसका बैंक में आना-जाना रहता है। आरोप है कि जब वह बैंक जातीं तो शाखा प्रबन्धक उन्हें घूरता था। एक माह पहले प्रबंधक ने बैंक शाखा से पीड़िता का मोबाइल नंबर लिया। समूह के बहाने से फोन किया। फिर मैसेज पूछने लगा कि पति कहां है। पीड़िता ने मैसेज करने से रोका तो रोहित दूसरा नंबर मांगने लगा। यह बात पीड़िता ने पति को बता दी। पति ने फोन कर रोहित को ऐसा करने से रोका तो वह जाने से मारने की धमकी देते हुए अनुसुचित जाति के केस में फंसाने की धमकी दे रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *