मेयर ने चलाया सफाई अभियान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

चित्रशिला घाट रानीबाग में सफाई अभियान चलाते मेयर गजराज सिंह बिष्ट।

नैनीताल जिले में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से गुरुवार आठ जनवरी को महापौर गजराज बिष्ट की उपस्थिति में चित्रशिला घाट रानीबाग में सफाई की गयी। महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन पर्व में लगने वाले मेले से पूर्व निगम के माध्यम से स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया है। साथ ही घाट में आने वाले आमजन से अपील की घाट को पवित्र और साफ रखने में अपना सहयोग करे। सफाई अभियान में मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, सचिन साह, सूरज रमोला, पार्षद बबली वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान महेश भंडारी, गणेश आर्य, चंचल पांडे, भुवन शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सूर्या, शांति भट्ट, प्रेमा देवी, आशा नेगी, पदमा थापा और नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *