पतलोट ओखलकांडा में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 150 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित करते दायित्वधारी नवीन वर्मा।

नैनीताल जिले के पतलोट ओखलकांडा में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, उत्तराखण्ड शासन के उपाध्यक्ष नवीन लाल वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार चार अक्टूबर को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख केडी. रुवाली (ओखलकांडा), जिला पंचायत सदस्य डिकर सिंह मेवाड़ी, खण्ड विकास अधिकारी देशराज, सहायक समाज कल्याण अधिकारी भाष्कर सिंह बिष्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। प्रमुख गतिविधियां निम्नलिखित रही:

स्वास्थ्य विभाग: 150 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण।

बाल विकास विभाग: 7 महिलाओं की गोद भराई।

उद्यान विभाग: बीज वितरण।

कृषि विभाग: 20 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदान किया गया।

ग्राम्य विकास विभाग: 24 बी.पी.एल प्रमाण पत्र वितरित।

NRLM: अचार,हल्दी,शहद की बिक्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *