14 साल के बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकीं मां, नदी कूदकर जान दी

समाचार शगुन उत्तराखंड 

14 साल के बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकीं मां, नदी कूदकर जान दी
मृतका का फाइल फोटो।

कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में दिल दहलाने वाली घटना हो गई। जानकारी के अनुसार वड्डा क्षेत्र के मड़े गाव निवासी 14 वर्षीय जतिन जोशी पुत्र कैलाश चंद्र जोशी सेना में भर्ती होने के सपने को साकार करने के लिए रोजाना मैदान में दौड़ता था। 19 सितंबर शनिवार सुबह भी वह दौड़ने के लिए मैदान में गया था। वापस लौटते समय रास्ते में उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची मां पूनम जोशी ने उसे जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। बेटे की मौत का सदमा मां नहीं सह सकी। बेटे के शव को छोड़कर पूनम टैक्सी स्टेंड पहुंची और गंगोलीहाट जाने की बात कहकर एक टैक्सी में बैठी। जब टैक्सी घाट के पास पहुंची तो पूनम ने चालक से कुछ सामान खरीदने की बात की और वाहन रोकने को बोला। वह वाहन से उतरी और सीधे नदी में छलांग लगा दी। पास में संचालित होटल के मालिक ने उसे नदी में कूदते देखा तो उसने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई और हरसंभव प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद उसका शव नदी के किनारे बोल्डरों के बीच पानी में उतराता मिला। मां और बेटे की एक साथ हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है।
[