ममेरे भाई पर बुरी नियत रखने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ममेरे भाई ने बहन पर बुरी नजर डाल दी। आरोप है कि ममेरा भाई फोन पर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था। जीजा ने इस पर ऐतराज किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इस मामले में काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बागेश्वर निवासी पीड़ित हल्द्वानी में हिम्मतपुर मल्ला में पत्नी व परिवार के साथ रहता है। पुलिस को दी तहरीर में उसका कहना है कि उसकी पत्नी कुछ दिनों से काठगोदाम दमुवाढूंगा स्थित अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि बीते दिनों वह पत्नी से मिलने गया तो एक युवक का फोन आया और अश्लील बातें करने लगा, पत्नी से जानकारी लेने पर पता चला कि वह ममेरा भाई है। वह फोन पर आपत्तिजनक बातें पोस्ट कर रहा है, जब इसका विरोध किया तो वह धमकी दे रहा है। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *