समाचार शगुन उत्तराखंड
अल्मोड़ा जिले में बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के पास कांग्रेस की जनसभा से लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई और नदी में गिर गया। हादसे में नाचनी, पिथौरागढ़ निवासी 31 वर्षीय कुंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए।



